बिहार
पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 26/12/2023 10:58:00 PMरक्सौल। अनिल कुमार। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर महिला मोर्चा के सदस्यों ने मंगलवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 26 प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरती कुमारी प्रयास संस्था, विमला देवी शहीद जितेंद्र सिंह की पत्नी, ब्रह्मकुमारी संस्था के ज्ञानू दीदी, मारवाड़ी महिला मंच के बिना गोयल शामिल थी।
प्रतियोगिता कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा संगठन जिला रक्सौल की अध्यक्षा ज्योति राज गुप्ता ने की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 26 प्रतियोगी ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान सृष्टि कुमारी, द्वितीय स्थान अंशु रौनियर, तृतीय स्थान कृपा कुमारी को मिला। तीनों छात्रों को पुरस्कृत किया गया। शेष 23 प्रतियोगी छात्राओं को भी संतावना पुरस्कार भी दिया गया। वही ज्योति राज गुप्ता ने बताया कि ऐसे प्रतियोगिता होते रहना चाहिए जिससे छुपी प्रतिभा निखरती है।