बिहार
तीन बच्चों की मां घर से हुई थी फरार, रक्सौल पुलिस ने फरार महिला को बरामद कर परिजनों को सौपा
By Deshwani | Publish Date: 21/12/2023 6:21:18 PMरक्सौल। अनिल कुमार। तीन बच्चों की मां घर से हुई थी फरार। परिजनों के आवेदन पर रक्सौल पुलिस ने फरार महिला को बरामद कर परिजनों सौपा। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की परिजनों के एक तीन बच्चों की मां के अपहरण का मामला 13 दिसंबर को थाना में दर्ज कराया गया था।
जिसके बाद टीम गठित कर खोज बिन शुरू की गई। जिसके बाद एसआई एकता सागर ने उक्त महिला को बाटा चौक से बरामद किया गया। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। महिला कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।