बिहार
रक्सौल पुलिस ने मरलहिया नदी के समीप एक शव को किया बरामद
By Deshwani | Publish Date: 13/10/2023 9:56:41 PMरक्सौल। अनिल कुमार। थाना क्षेत्र के सैनिक रोड के मरलहिया नदी के समीप फुलवारी में एक पेड़ पर फांसी पर लटकता एक शव को रक्सौल पुलिस ने बरामद किया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर घटना स्थल पहुच कर देखा गया तो एक पेड़ से लटकते एक व्यक्ति की शव को बरामद किया है।
वही इस के पास एक ई रिक्शा को भी बरामद किया गया है। इससे प्रतीत हो रहा है कि मृतक ई रिक्शा चालक था। वही उसके पॉकेट से मोबाइल बरामद किया गया। उस मोबाइल से अन्य जगह फोन करने पर उसका नाम बीरेंद्र साह के रूप में पहचान हुई है। जो कोइरिया टोला में किराए के घर मे रह कर ई रिक्शा चलाता था। वही फोन कर उसके घर वालों इसकी सूचना दे दी गई है।