मोतीहारी। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर झंडोतोलन के साथ -साथ महिला सशक्तिकरण हेतु ईस्ट चंपारण लायंस क्लब ने निहायत दो जरूरतमंदो को सिलाई मशीन प्रदान किया | स्थानीय शहनाई बैंक्विट हॉल के प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ क्लब अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह के द्वारा सदस्यों के उपस्थिति में झंडोतोलन किया गया। इस अवसर वैसे दो महिला जो पहले से सिलाई करना जानती है साथ -साथ अपने ही कमाई से परिवार चला रही है उसको क्लब द्वारा सिलाई मशीन झंडोतोलन उपरांत दिया गया।
अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह तथा सचिव लायन सुधीर कु गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि,लायंस क्लब मानवता की सेवा करती है इसी मानव सेवा के तहत प्रियंका कुमारी गोढ़वा बाजार एवं खुशबू देवी मिस्कॉट के रहने वाली को सिलाई मशीन क्लब द्वारा दिया गया।
इस कार्यक्रम में जोनल चेयरपर्सन लायन सुधांशु रंजन, अध्यक्ष,कोषाध्यक्ष लायन अमित सेन, उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, वरीय सदस्य लायन मनोज जायसवाल, लायन अमरनाथ साहू महेशचंद्र लाल, जितेंद्र ज्वेलर्स,डॉ राहुल शाह,डॉ सुरेश चंद्रा,डॉ सच्चिदानंद पटेल,डॉआमिर नेहाल, सुरेंद्र चौधरी, विनय देवकुलियार,अजीत कुमार,सुधांशु सिन्हा, मेजर राम प्रकाश सिन्हा,लोकेश गुप्ता,अजय आजाद, विपुल शाह, सच्चिदानंद सत्यार्थी, राजू सहरा,आलोक कुमार, पवन पुनीत चौधरी,अनिल कु वर्मा, संजीव कुमार,मनीष कुमार,अभिमन्यु कुमार, लियो क्लब अध्यक्ष आशुतोष नारायण,सचिव आदित्य जयसवाल, अर्जुन सरदार,शुभम सुधीर सर्राफ,रोहन कुमार एवं अन्य लायन सदस्य उपस्थित थे।