मोतिहारी के नगर थाना चौक से सोने का चेन झपटमार कोढ़ा गैंग का सक्रिय सदस्य मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार
मोतिहारी। शहर के थाना चौक से पुलिस ने कोढ़ा गैंग के चेन झपटमार को गिरफ्तार किया है।पुलिस का कहना है कि इसके पास से मादक पदार्थ भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार किया गया आरोपित चेन स्नेचर कटिहार जिला के कोढ़ा निवासी अविनाश यादव उर्फ अबू यादव बताया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक, सदर श्री राज के नेतृत्व में नगर थाना द्वारा नाकाबंदी कर सघन वाहन जॉच की गयी। इसी क्रम में थाना चौक से कस्टम ऑफिस की ओर जाने वाली सड़क के समीप से एक मोटरसाइकिल सवार को रोककर जांच की गयी। तो उसके पास से 1.025 किलोग्राम मादक पदार्थ चरस मिली। गहनपूछताछ में उसने चेन स्नेचिंग की बात स्वीकारी।
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इसने नगर थाना क्षेत्र में चेन छिनतई की तीन घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकारी है।
पूछ-ताछ के क्रम में पकड़ाये अपराधी द्वारा बताया गया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ नगर एवं छतौनी थानान्तर्गत शहरी क्षेत्रों में सोना चैन एवं रूपये छिनतई की घटना को अंजाम देता है साथ ही मादक पदार्थो की तस्करी करता है। इस संदर्भ में नगर थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
> गिरफ्तारी :-
1. अविनाश कुमार यादव उर्फ अबु यादव, थाना-कोढ़ा, जिला-कटिहार।
आपराधिक इतिहस :-
. सासाराम डालमिया नगर थाना कांड सं0-504/21 (लूट कांड)
1 2. औरंगाबाद वारूण थाना कांड सं0-316/21 (आर्म्स एक्ट)
> बरामदगी :-
1. मादक पदार्थ (चरस)
-1.025 किलो ग्राम
-01
2. मोटरसाईकिल
> उद्भेदित कांड :-
1. मोतिहारी नगर थाना कांड सं0-466/23 (सोना चैन छिनतई का कांड)
2. मोतिहारी नगर थाना कांड सं0-467/23 (सोना चैन छिनतई का कांड)
3. मोतिहारी नगर थाना कांड सं0-635/23 ( सोना चैन छिनतई का कांड)
छापामारी दल :-
1. श्री राज, सहायक पुलिस अधीक्षक, सदर, मोतिहारी।
2. पु०नि० विश्वमोहन चौधरी, थानाध्यक्ष, नगर थाना।
3. सशस्त्र बल, नगर थाना।