ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बिहार
ईस्ट चंपारण लायंस क्लब: क्लब सचिव के पिताजी के पुण्यतिथि अवसर पर 500 से अधिक लोगों को भरपेट भोजन करवाया गया
By Deshwani | Publish Date: 17/12/2023 8:17:52 PM
ईस्ट चंपारण लायंस क्लब: क्लब सचिव के पिताजी के पुण्यतिथि अवसर पर 500 से अधिक लोगों को भरपेट भोजन करवाया गया

मोतीहारी ईस्ट चंपारण लायंस क्लब के द्वारा इंटरनेशनल लायंस क्लब के प्रोजेक्ट हंगर  यानी भूखे को खाना खिलाना के तहत  क्लब सचिव के पिताजी स्वर्गीय ध्रुव नारायण प्रसाद के पुण्यतिथि के अवसर पर बापूधाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के बाहर रेल यात्रा कर जाने वाले प्रवासी मजदूर,जरूरतमंद रेलयात्री एवं गरीब असहाय लोगों के लिए लायंस अन्नपूर्णा भोजन सेवा में स्टॉल लगाकर 500 से अधिक लोगों को चावल,दाल,सीजनल सब्जी,चटनी से रेल यात्रियों को भरपेट भोजन करवाया गया।

     
 
 
 
 
सर्वप्रथम लायंस अन्नपूर्णा भोजन सेवा को क्लब के संस्थापक लायन विजय अग्रवाल, क्लब के पदाधिकारी एवं वरीय सदस्यों के द्वारा भोजन सेवा का शुभारंभ की गई। जो लायन सदस्यों द्वारा रेलयात्री,रिक्शा ऑटो वाले,मजदूर एवं असहाय जरूरतमंद लोगों को पंक्तिबद्ध कराकर भोजन दे रहे थे। वही रेल यात्रियों के लिए पानी का स्टाॅल भी लगाया गया था। खाना खिलाने के बाद स्टेशन एवं स्टेशन से बाहर सुधीर गुप्ता के पिताजी के पुण्यतिथि के अवसर पर सैकड़ो पीस की संख्या में लायन सदस्यों द्वारा घूम घूम कर कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद लोगों को उलेन टोपी पहनाया गया।
     
 
 
 
 
क्लब अध्यक्ष लायन सुजीत कुमार सिंह एवं सचिव सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि, लायंस अन्नपूर्णा भोजन सेवा आगे भी लायन सदस्यों के द्वारा उनके पिताजी या माताजी के पुण्यतिथि और लायन सदस्यों के बच्चों के जन्मदिन के अवसर या मैरिज एनिवर्सरी पर इस तरह का आयोजन शहर के किसी निडि जरूरतमंद जगहों पर क्लब आयोजन करते रहेगी।  
  वही जोनल चेयरपर्सन सुधांशु रंजन एवं क्लब कोषाध्यक्ष अमित कुमार सेन ने बताया कि,भूखो को खाना खिलाने से बड़ा कोई काम नहीं है। लायंस क्लब का एकमात्र उद्देश्य मानवता की सेवा करना है।
       
 
 
 
हंगर प्रोजेक्ट के चेयरपर्सन इंजीनियर सुधांशु सिन्हा ने बताया कि,पंक्तिबद्ध होकर खाना खाकर रेल यात्री गरीब व असहाय लोगों के चेहरे पर जो खुशी झलक रही थी, इससे हम सभी लायंस सदस्यों को आत्मिक खुशी महसूस हो रही थी।
    
 
 
 
 
इस मौके पर उपाध्यक्ष लायन चंदन कुमार, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन इंजीनियर सुधांशु सिन्हा,लायन डॉ परवेज अजीज,डॉ एम यू अख्तर,डॉ सुजीत सिंह, डॉ सच्चिदानंद पटेल,डॉ राजकिरण पूर्व अध्यक्ष अनुपम जायसवाल, राजकिशोर प्रसाद, सह सचिव आलोक कुमार, पूर्व सचिव रामप्रकाश सिन्हा,अनिल वर्मा, संजीव कुमार,मनीष झा,पंकज कुमार,निलेश रंजन,सोनल सारस्वती, लियो क्लब अध्यक्ष आशुतोष नारायण,शुभम गुप्ता, शुभम सुधीर शर्राफ, अर्जुन सरदार, अभिजीत,पुष्पम सिंह अंकित सिन्हा एवं वरीय जदयू नेता अमरेंद्र सिंह,सिटीजन फोरम अध्यक्ष वीरेंद्र जालान,सचिव रामभजन,समाजसेवी संजय कुमार उर्फ टून्ना जी, कौशल किशोर सिंह, केशव कृष्णा अन्य लायन सदस्यों के साथ प्रबुद्धजन उपस्थित होकर सहयोग करते रहे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS