ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बिहार
शिक्षा विभाग ने 2024 के लिए छुट्टी का कैलेंडर जारी किया, जिसमें तीज, जिउतिया, महाशिवरात्रि का अवकाश समाप्त
By Deshwani | Publish Date: 28/11/2023 5:31:08 PM
शिक्षा विभाग ने 2024 के लिए छुट्टी का कैलेंडर जारी किया, जिसमें तीज, जिउतिया, महाशिवरात्रि का अवकाश समाप्त

पटना। शिक्षा विभाग ने 2024 कैलेंडर वर्ष के लिए स्कूलों की छुट्टी तालिका जारी कर दी है। इसमें इस बार कई बदलाव किये गये हैं। रक्षाबंधन, तीज, जिउतिया, जन्माष्टमी और महाशिवरात्रि की छुट्टी खत्म कर दी गयी है। वहीं दुर्गा पूजा व छठ पर्व के लिए तीन दिनों की छुट्टी घोषित की गयी है। दूसरी तरफ गर्मी की छुट्टी 20 दिनों से बढ़ा 30 दिन कर दी गयी है। इस कलैंडर के जारी करते ही विरोध भी शुरू हो गया है।


विद्यार्थियों के लिए गर्मी की छुट्टी 20 से बढ़ाकर 30 दिन कर दी गई है। विभाग ने तय किया है कि गर्मी की छुट्टी के दौरान शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी अन्य दिनों की भांति स्कूल आते रहेंगे। वहीं, दिवाली में एक दिन और छठ में तीन दिनों की छुट्टी रहेगी। होली पर दो और दुर्गापूजा में तीन दिनों की छुट्टी रहेगी। रक्षाबंधन, तीज, जिउतिया, जन्माष्टमी और महाशिवरात्रि की छुट्टी खत्म कर दी गई है। विभाग ने पहली बार पहली से बारहवीं कक्षा के लिए एक तरह की छुट्टी तालिका तय की है। इससे पहले प्रारंभिक स्कूलों के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी छुट्टी तय करते थे। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS