बिहार
मोतिहारी के घोड़ासहन में मेले से लौट रहे युवक को मां-बहन के समक्ष लुटेरों ने गोली मारी, मौत
By Deshwani | Publish Date: 25/10/2023 5:58:10 PMमोतिहारी। पूर्वी चंपारण स्थित घोड़ासहन थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात बीच सड़क पर अपराधियों ने बाइक सवार युवक की गोली मार हत्या कर दी। युवक 22 वर्षीय सुशील कुमार था। वह अपनी बहन व मां के साथ दुर्गा पूजा का मेला घुमने आया था। बताया गया है कि मेला देखकर अपने गांव महादेवा लौट रहा था। तभी रास्ते में लौखान गांव के पास लूट का विरोध करने पर मां-बहन के सामने ही अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक युवक की पहचान महादेवा गांव निवासी विदेसी महतो के पुत्र सुशील कुमार कुशवाहा के रूप में की गयी है। वह अपनी मां शम्भा देवी व बहन सोनी कुमारी साथ भेलवा बाजार से मेला देख बाइक से अपने घर महादेवा गांव लौट रहा था। इस दौरान अपराधियों बीच में घेरकर लूटने लगे। जिसका उसने विरोध किया। तब अपराधियों ने उसकी मां व बहन के सामने गोली मार उसकी हत्या कर दी। घटना पकड़िया टोला कसबा लौखान गांव के पास बलान रोड की बताई जा रही है।