ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बिहार
गोपालगंज चीनी मिल रोड में दुर्गा पूजा पंडाल के सामने हुई भगदड़ में 3 लोगों की मौत,12 घायल
By Deshwani | Publish Date: 23/10/2023 11:00:00 PM
गोपालगंज चीनी मिल रोड में दुर्गा पूजा पंडाल के सामने हुई भगदड़ में 3 लोगों की मौत,12 घायल

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में दुर्गापूजा के दौरान बड़े हादसे की खबर है। सोमवार की रात दुर्गा पूजा मेला के दौरान मची भगदड़ में 3 लोगों की मृत्यु हो गई। जिसमें दो बुजुर्ग महिला व 12 वर्षीय किशोर शामिल हैं। इस दुर्घटना में 12 अन्य घायल भी हो गए हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद राजा बाबू दल पूजा समिति का दुर्गा पूजा मेला रोक दिया गया। 


जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने पत्रकारों को बताया है कि हादसा नगर थाना अंतर्गत चीनी मिल रोड स्थित पूजा पंडाल के सामने बीती रात 8:30 बजे के आस-पास हुआ। महानवमी के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। इसी दौरान एक बच्चा भीड़ में गिर गया। उसे बचाने के क्रम में मची भगदड़ मच गया। जिसमें  कुचल कर 12 वर्षीय बच्चे और 2 बुजुर्ग महिलाओं की मृत्यु हो गई। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में हो रहा है। जिसमें 7 की हालत नाजुक बतायी गयी है। इन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिलकल कॉलेज भेज दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया है कि घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 


मृतकों में कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा निवासी रविन्द्र साह की 55 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी, नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी भोज शर्मा की 60 वर्षीय पत्नी शांति देवी और मांझा थाना क्षेत्र के सनाह मठिया गांव निवासी दिलीप राम का 12 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार शामिल है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS