बिहार
पर्यटन विभाग के सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक मुन्ना पंडित के गायन पर श्रोतागण लगाने लगे भगवान शिव के जयकारा
By Deshwani | Publish Date: 13/8/2023 12:12:26 AMपटना। जीतेन्द्र कुमार सिन्हा। सावन महीने में भगवान शिव की नगरी देवघर में बोल बम के जयकारा के साथ बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों से कांवर यात्रा कर श्रद्धालु लोग भगवान शिव पर जलाभिषेक करने की होर लगाते हैं। ऐसी स्थिति में बिहार के सुलतानगंज से झारखंड के देवघर तक बिहार सरकार कावंरियों के लिए सुविधा उपलब्ध कराती है और उनको भक्तमय बनाए रखने के लिए जगह जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करती है।
इस वर्ष सावन 2 महीने का लगा है और दोनों महीना में शिवभक्त भगवान शिव पर जलाभिषेक कर रहे हैं। वहीं बिहार सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में मंगलवार को बिहार के गायक मुन्ना पंडित (देवराज मुन्ना) ने अपनी गायन की शुरुआत *"भोला बाबा के मंदिर में भीड़ लागल बा भारी"* से किया। गायन के प्रारंभ से ही तालियों की गड़गड़ाहट शुरू हुई और अंत तक लगातार बजता रहा।
अपनी गायन के दौरान मुन्ना पंडित ने भगवान शिव पर आधारित भजनों की सिलसिला शुरू कर दिया, जिसमें उन्होंने ने "हे शंभू बाबा मेरे भोलेनाथ", "हाथी ना घोड़ा ना कौनो सवारी", "ना छत पर ना छानी सब कहे और घर दानी", "रोड में कावेरियन के भीड़ लागल बा.." सहित भजन सहित अन्य भजन गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रोतागण इतने मंत्रमुग्ध हुए की हर भजन पर भगवान शिव के जयकारा लगाने लगे।
कार्यक्रम में गायक मुन्ना पंडित (देवराज मुन्ना) के अतिरिक्त राहुल सहनी सहित अन्य कलाकार भी भी एक से एक भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं के बीच समा बांधने में कामयाब रहे।