बिहार
रक्सौल: मुस्लिम समुदाय द्वारा हर्षोल्लास पूर्वक बकरीद पर्व मनाया गया
By Deshwani | Publish Date: 29/6/2023 10:19:36 PMरक्सौल। अनिल कुमार। बकरीद पर्व हजरत इब्राहिम के अल्लाह के प्रति अपने बेटे इस्माइल की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है।
ईद-उल-अजहा या ईद-उल-जुहा यानि बकरीद इस्लाम के सबसे पवित्र त्योहारों में एक है। इस्लाम में साल भर में दो ईद मनाई जाती हैं। एक को ‘मीठी ईद’ कहा जाता है और दूसरी को बकरीद।ईद सबसे प्रेम करने का संदेश देती है तो बकरीद अपना कर्तव्य निभाने का और अल्लाह पर विश्वास रखने का। ईद-उल-जुहा कुर्बानी का दिन भी होता है। बकरीद के दिन इसलिए बकरे या किसी अन्य पशु की कुर्बानी दी जाती है। इसे इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से आखिरी महीने के दसवें दिन मनाया जाता है।
इस पर्व के अवसर पर मस्जिद में नमाज अदा कर एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद पूर्व की शुभकामना व बधाई देते है।इसके साथ ही नमाज के दौरान विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना करते हैं।रक्सौल में मुस्लिम समुदायों द्वारा काफी हर्षोल्लास पूर्वक बकरीद पर्व मनाया गया। आपसी एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए एक दूसरे से गले मिले बकरीद की बधाई दिया।इस अवसर पर ई अरशद,शमसुद्दीन आलम,रसीद आलम,इरशाद आलम सहित कई लोग उपस्थित थे।