बिहार
सीतामढ़ी सांसद से रंगदारी मांगने के आरोप में एक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2023 1:18:24 AMरक्सौल। अनिल कुमार। पटना शास्त्री नगर पुलिस ने रक्सौल पुलिस के सहयोग से सीतामढ़ी सांसद से रंगदारी मांगने के मामले में एक युवक को भारत नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया है। बता दे कि सीतामढ़ी सांसद सुनील कुमार पिंटू ने पटना शास्त्री नगर थाने में रंगदारी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसके अनुसंधान कर रही थी। इस दौरान सांसद सुनील कुमार पिंटू से रंगदारी मांगने वाले युवक की पहचान शिवहर थाना क्षेत्र के पूर्णहिया गांव निवासी वशिष्ठ नारायण झा के पुत्र अनीश कुमार को भारत नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया। वह नेपाल भागने के फिराक में था।
युक्त युवक पर पूर्व में भी हत्या का आरोप है। बता दे कि उक्त युवक सांसद सुनील कुमार पिंटू के मोबाइल पर फोन कर लगातार रंगदारी की मांग कर रहा था। इसपर पटना शास्त्री नगर पुलिस पुअनि नीरज कुमार ने उसकी लोकेशन की जांच कर रक्सौल पहुंचे इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने नाकेबंदी कर उक्त युवक को भारत नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया। युवक को गिरफ्तार कर पटना शास्त्री नगर पुलिस अपने साथ ले गई।