बिहार
रक्सौल में बाल-श्रम विषय पर शुरु हुआ जागरुकता अभियान, 12 जून तक चलेगा कार्यक्रम
By Deshwani | Publish Date: 7/5/2023 12:38:21 AMरक्सौल। अमित कुमार गुड्डू। विभागीय निर्देश के आलोक में श्रम अधीक्षक, पूर्वी चंपारण के नेतृत्व में बाल श्रम विषय पर प्रचार-प्रसार एवं आवश्यक कार्रवाई एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 12 जून तक चलेगा।अभियन को आगे बढ़ाते हुए पीठासीन पदाधिकारी श्रम न्यायालय, पूर्वी चंपारण ने शनिवार को दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
पीठासीन पदाधिकारी द्वारा बाल श्रम उन्मूलन हेतु दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
उक्त मौके पर सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गण एवं श्रम अधीक्षक कार्यालय के सभी कर्मिगण, आशीष परियोजना डंकन हॉस्पिटल रक्सौल के प्रतिनिधि, प्रयास संस्था के प्रतिनिधि, निर्देश संस्था के प्रतिनिधि एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
यह अभियान लगातार पूर्वी चंपारण जिले के सभी प्रखंडों में 12 जून 2023 तक चालू रहेगा।जिसमें धावा दल, पेंटिंग, संवाद आदि प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। मैके पर लोगों से अनुरोध किया गया कि बाल श्रम का बहिष्कार कर वे इस अभियान को सफल बनाएं।