ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बिहार
बीजेपी रक्सौल नगर की नई कमिटी की घोषणा नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ़ ने की
By Deshwani | Publish Date: 21/4/2023 9:15:02 PM
बीजेपी रक्सौल नगर की नई कमिटी की घोषणा नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ़ ने की

रक्सौल अनिल कुमार। बीजेपी के नवमनोनित रक्सौल नगर अध्यक्ष कन्हैया शर्राफ ने पार्टी के नगर अन्य पदाधिकारियों के पद समय का काल पूर्ण हो जाने पर नगर रक्सौल के पदाधिकारियों सहित नगर कमिटी में भी फेर बदल किया है। इस नई कमिटी में कुछ नए चेहरे हैं तो कुछ को अन्य पद पर मनोनित किया गया है।  रक्सौल के नागा रोड स्थित बीजेपी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित करके  नगर अध्यक्ष  कन्हैया शर्राफ ने इसकी घोषणा की, जिनके साथ बीजेपी के वरिष्ठ पप्पू गुप्ता,और रवि गुप्ता भी मौजूद रहे। 

 
 
 
 
 
इस दौरान नई कमिटी में  युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नितेश कुमार उर्फ नीपु गुप्ता को बनाया गया है। महिला मोर्चा नगर की कमान सीमा देवी को दी गई है। वहीं किसान मोर्चा का नगर अध्यक्ष सुरेश चौहान को मनोनित किया गया है। नगर अति पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष हृदयनारायण साह,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रोहित दास, अनुसूचित जन जाति मोर्चा चीनी राम एवं अल्पसंख्यक मोर्चा सोनु अहमद को सौंपा गया है। वहीं नगर उपाध्यक्षों में मंटू गुप्ता,विंध्याचल पासवान,प्रभात बरनवाल,प्रेम कुशवाहा,घनश्याम गुप्ता, जितेंद्र दता को शामिल किया गया है। 
 
 
 
 
 
वही नगर महामंत्री दोबारा कमलेश कुमार को एवं रणवीर सिंह को  शामिल किया गया हैं। वहीं कोषाध्यक्ष का जिम्मा प्रेम गुप्ता को दिया गया है, जबकि मंत्री  दीपू श्रीवास्तव, मुन्ना कुमार, हिमांशु अग्रवाल, चंद्रशेखर साह ,तेजबहादुर यादव ,बची देवी को शामिल किया गया है,नगर प्रवक्ता प्रदीप भारती को बनाया गया है आईटी सेल देशदीपक पांडे,मीडिया प्रभारी सुमित सिंह को बनाया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS