ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बिहार
पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने किया "सुरक्षित मातृत्व नारी का अधिकार" के थीम आयोजित "लेबर कॉन 2023" का शुभारंभ
By Deshwani | Publish Date: 8/4/2023 8:27:54 PM
पूर्व  केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने किया

पटना पटना ऑब्स्टेट्रिक एण्ड गायनोकोलॉजिकल सोसाइटी द्वारा सुरक्षित मातृत्व, गर्भावस्था के दौरान हाने वाली विभिन्न जटिलताओं एवं डिलिवरी के समय होने वाले विभिन्न समस्याओं को नवीनत तकनीकों और नए विकास से रूबरू कराने के मकसद से लेबर कॉन 2023 का आयोजन पटना के होटल मौर्या में किया गया है, जहां आज दूसरे दिन भी देश भर के स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों को जमावड़ा लगा रहा। वहीं, सुरक्षित मातृत्व नारी का अधिकार थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का  शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद ने किया। इस दौरान उन्होंने इस आयोजन को सराहनीय बताया।

 
 
 
 
 
इससे पहले मुख्य भाषण में FOGSI के अध्यक्ष डॉ  हृषिकेश डी. पाई ने कहा कि पटना में इस तरह का बड़ा कॉन्फ्रेंस हो रही है, जिसमें देश – विदेश के डॉक्टर शामिल हुए हैं। देशभर में 30 बिलियन प्रसव होगी। इस दौरान गर्भावस्था में मृत्यु की समस्या भी आती है। हालांकि हाल के दिनों में इसमें गिरावट आई है। इस दिशा में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रहे हैं। लेकिन अभी भी सुरक्षित मातृत्व के लिए लोगों के बीच जागरूकता लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत जैसी सरकार की योजना इस दिशा में लाभकारी साबित हो रही है। सरकार और सिविल सोसाईटी के साथ ग्रामीण स्तर पर आशा कर्मी मिलकर काम कर रहे हैं।
 
 
 
 
 
डॉ  हृषिकेश डी. पाई ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत लोग गर्भावस्था में फ्री में चेकअप करा सकते हैं। हमारे देश में अभी भी बहुत से लोग घरों में प्रसव कराते हैं, जबकि कोशिश होनी चाहिए कि प्रसव अस्पतालों में हो। कई बार से चक्कर में एमर्जेंसी में लोगों की मौत हो जाती है। हमारा देश जनसंख्या के मामले में बड़ा देश है। शिशु मृत्यु दर को कम करने के क्षेत्र में हमारे देश में अच्छा काम हो रहा है।  
 
 
 
 
 
डॉ  विनिता सिंह ने कहा कि लेबर कॉन 2023 इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस हो गया है। हमारे यहाँ प्रसव के दौरान होने वाले मौत पर चर्चा हुई। 76 राष्ट्रीय वक्ताओं ने लेबर कॉन 2023 में शामिल होकर सुरक्षित मातृत्व विषय के विभिन्न बिंदुओं पर परिचर्चा की। सम्मेलन में मुख्य रूप से गर्भावस्था में होने वाली जटिलताओं का निदान, कठिन प्रसव का समाधान, अनावश्यक सिजेरियन से बचने के उपाय आदि पर चर्चा हुई।  सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि के रूप में लेफ्टनेंट जेनरल ज्ञान भूषण एवं यूनिसेफ के शिवेन्द्र नाथ पांडेया उपस्थित थे। साथ हीं भारतीय अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी भी इस सभा की चमक के रूप में मौजूद रही एवं वैज्ञानिक सत्र का उद्घाटन विधिवत किया। प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञों के ज्ञान को समृद्ध और अद्यतन करने के लिए मुख्य भाषण, पैनल चर्चा, अतिथि व्याख्यान, दिग्गज भाषण सत्र, बहस और अन्य प्रायोजित वार्ता भी आयोजित किया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS