बिहार
मोतिहारी: रामगढ़वा विधुत आपूर्ति प्रशाखा के द्वारा लगाया गया विधुत विपत्र सुधार कैम्प
By Deshwani | Publish Date: 8/4/2023 8:18:48 PM• दर्जनों उपभोक्ताओ ने विधुत सुधार के लिए कैम्प में दिया आवेदन
रक्सौल। अनिल कुमार। विधुत विभाग के निर्देश पर रामगढ़वा विधुत आपूर्ति प्रशाखा के द्वारा विधुत विपत्र सुधार के लिए कैम्प का आयोजन किया गया। विपत्र सुधार के लिए करीब तीन दर्जन उपभोक्ताओं ने आवेदन जमा कराया। सोहरवा से आए मोहम्मद असरफ ने बताया की कृषि के लिए विधुत कनेक्शन लिया हूं। लेकिन प्रथम बिल ही गलत आ गया है। सुखीसेमरा से संजीत झा ने बताया मुझे मीटर पर संदेह है।
खपत से ज्यादा बिल आ रहा है। चिउटहा के राजकिशोर प्रसाद ने बताया की बिल समय पर मिल जाता है। लेकिन मेरे बिल में बकाया के वजह से ब्याज ज्यादा लग गया है। कम करने के लिए आवेदन दिया हु। दर्जनों उपभोक्ताओ ने अपना अलग अलग समस्या बताया। ज्यादा उपभोक्ताओं का समस्या बिल में लगे ब्याज को माफ करने के लिए था।
रामगढ़वा विधुत प्रशाखा के कनीय विधुत अभियंता मोहम्मद ग़ालिब ने बताया की विभाग के निर्देश पर प्रत्येक महीने के दूसरा शनिवार को विपत्र सुधार कैंप का आयोजन किया गया है। बिल सुधार करने के लिए अभी तक करीब 3 दर्जन आवेदन प्राप्त हुए।
जाँच के बाद सभी उपभोक्ताओं के विपत्र सुधार कर दिया जाएगा। ऐसे कैम्प के आयोजन से विपत्र सुधार तेजी से होगा। वही राजस्व संग्रह में भी विभाग को फायदा होगा। विधुत सुधार कॉम्प में कनीय अभियंता मोहमद ग़ालिब, सुपरवाईजर लव कुमार , कार्यपालक सहायक, विकास कुमार, संतोष श्रीवास्तव एवं अन्य विधुत कर्मी उपस्थित थे।