बिहार
मोकामा बालिका गृह से भागी सातवीं लड़की मधुबनी से बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ
By Deshwani | Publish Date: 27/2/2019 3:00:42 PMपटना। मोकामा स्थित नाजरथ शेल्टर होम से फरार सातवीं लड़की को एसआईटी ने मंगलवार रात मधुबनी के जयनगर से बरामद किया। इससे पहले छह लड़कियों को दरभंगा से बरामद कर लिया गया था।
सातवीं लड़की को एसआईटी ने रेल पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया है। बताया जाता है कि बरामद सातवीं लड़की मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण मामले की अहम गवाह भी है। इसी सातवीं लड़की ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर पर सीधे तौर पर रेप का आरोप लगाया था। बीते शनिवार को मोकामा बालिका गृह से सात लड़कियां भाग गयीं थी।