बिहार
कल निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, तैयारियां पूरी
By Deshwani | Publish Date: 2/6/2018 12:46:33 PMपटना। मोतिहारी में कल भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा की तैयारियां पूरी कर लिया गया है। 25 फीट ऊंची बनी हाइड्रोलिक सिस्टम से बने रथ को 12 फीट तक नीचे किया जा सकता है। इससे पहले पटना में रथ यात्रा का आयोजन किया गया था।
रथ यात्रा में फूलों से सुसज्जित रथ पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलदेव एवं माता सुभद्रा विराजमान रहेंगी, जिसे पूरे शहर में रस्सियों के सहारे खींचा जाएगा। रथ यात्रा शहर के स्टेशन रोड से जानपुल चौक, ज्ञानबाबू चौक, गांधी चौक होते हुए छतौनी जाएगी और फिर लौटकर रेड क्रॉस तक आएगी।
रथ यात्रा का विभिन्न मार्गों पर पुष्प वर्षा और आरती के साथ स्वागत किया जाएगा। रथ यात्रा की जिला संयोजक डॉ. स्वस्ति सिन्हा ने बताया कि मोतिहारी के लिए यह पहली जगन्नाथ रथ यात्रा है जिसमें देश के अलावा विदेशों से भी भक्त और कलाकार आ रहे हैं।