बिहार
समस्तीपुर में दिन दहाड़े महिला की गोली मार हत्या, जांच में जुटी पुलिस
By Deshwani | Publish Date: 16/5/2020 10:14:06 PMसमस्तीपुर। उमेश काश्यप। समस्तीपुर जिले के विभूतीपुर थाना के महथी गांव में शनिवार को रेलवे लाइन किनारे एक महिला की गोली मार हत्या कर दी गयी। बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े महिला की गोली मार हत्या कर आराम से निकल गया। लॉकडाउन में पुलिस की पुख्ता व्यवस्था को धत्ता बताते हुए दिन दहाड़े हुई घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया। इधर, घटना की सूचना गांव में मिलते ही सनसनी फैल गयी। घटना के बाद महिला की लाश रेलवे लाइन किनारे पड़ी है। फिलहाल मृतक महिला की पहचान नही हो पाई है। जिसके कारण हत्या के कारणों का भी खुलासा नही हो पाया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाना के थाना अध्यक्ष अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस शव को बरामद कर उसकी पहचान में जुट गयी है। वही, दूसरी ओर गांव में यह भी चर्चा है कि बाइक सवार दो युवक के साथ उक्त महिला घटनास्थल पर पहुंची थी। फिर महिला को गोली मार हत्या कर दी गयी और दोनों युवक बाइक पर सवार फरार हो गये थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।