रांची
स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारी जोरों पर
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2017 11:13:54 AM
स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारी जोरों पर

रांची, (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राजधानी में साफ-सफाई का दौर जारी है। रांची नगर निगम द्वारा इन दिनों शहर की सड़कों को साफ किया जा रहा है। साथ ही सड़कों पर लगे बैरिकेटिंग को भी पेंट किया जा रहा है। इस दौरान सड़कों के बीच में लगाए गए पौधों को भी साफ-सुथरा किया जा रहा है। 
स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन मोराबादी स्थित मैदान में होगा। जहां मुख्यमंत्री रघुवर दास समारोह में झंडोत्तोलन करेंगे। इस अवसर पर राज्य सरकार में शामिल मंत्री, अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे। वही स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर उपायुक्त मनोज कुमार ने संबंधित अधिकारियों को तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं। रांची नगर निगम की ओर से मेन रोड, बिरसा चौक, हरमू रोड, बूटी मोड़, कांके रोड सहित अन्य जगहों पर पेंटिंग का काम कराया जा रहा है ताकि 15 अगस्त तक शहर को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाया जा सके।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS