ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
राज्य
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया हजरतगंज महिला थाने का निरीक्षण किया
By Deshwani | Publish Date: 31/8/2019 2:03:38 PM
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया हजरतगंज महिला थाने का निरीक्षण किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज सुबह 11 बजे के करीब हजरतगंज थाना परिसर में स्थित महानगर महिला थाना का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने महिला थाना  के निरीक्षण के बाद हजरतगंज थाना की वर्तमान स्थिति जांची। राज्यपाल ने थाना में विभागीय अधिकारियों से गार्ड ऑफ ऑनर लिया। 

 
राज्यपाल आनंदीबेन ने महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक श्रद्धा चौधरी से महिलाओं के साथ हो रहे अपराध, थाने में दर्ज मुकदमें और उसकी वर्तमान स्थिति की जानकारी की। राज्यपाल ने उनसे महिलाओं के मुकदमों की जानकारी करते हुए उनके निस्तारण के पहलू पर अपनी पहल के बारे में पूछा। इस दौरान महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक ने उनके सभी प्रश्नों के उत्तर दिये। 
 
इस दौरान वहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी सहित तमाम पुलिस अधिका​री मौजूद रहें। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आनंदीबेन ने पौधरोपण भी किया। उल्लेखनीय है कि शनिवार सुबह ही राज्यपाल आनंदीबेन ने शहरी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए बलरामपुर अस्पताल का दौरा भी किया। इस दौरान उन्होंने वहां अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनसे हाल जाना। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS