राज्य
पूर्व विधायक के घर आतंकवादियों ने किया ग्रेनेड से हमला
By Deshwani | Publish Date: 6/7/2018 5:37:46 PM श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) के पूर्व विधायक मोहम्मद शुभान भट के दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल स्थित घर पर आतंकवादियों ने शुक्रवार को राइफल ग्रेनेड दागे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आंतकवादियों ने अग्यात स्थान से श्री भट के घर पर राइफल ग्रेनेड दागे।
ग्रेनेड घर की टीन वाली चादर पर फटे। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाबल तत्काल मौके पर पहुंच गए और घटना में शामिल आतंकवादियों को पकड़पे के लिए तलाशी शुरु कर दी।