राज्य
असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 5.2
By Deshwani | Publish Date: 20/1/2018 11:04:23 AMगुवाहाटी, (हि.स.)। निचले असम के कोकराझार जिले में शनिवार की सुबह 06 बजकर 44 मिनट 31 सेकेंड पर 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से निकलकर खुले स्थान की ओर दौड़ पड़े। हालांकि तड़के भूकंप आने के समय सभी लोग अपने घरों में ही थे। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र असम के कोकराझार जिले में जमीन में 10 किमी नीचे बताया गया है। भूकंप का एपिक सेंटर 26.3 उतरी अक्षांश तथा 89.08 पूर्व देशांतर पर स्थित था।