ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
बिहार
लोकजनशक्ति पार्टी ने की प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी
By Deshwani | Publish Date: 16/12/2021 9:38:41 PM
लोकजनशक्ति पार्टी ने की प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी

मुजफ्फरपुर। लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान व प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने प्रदेश कमिटी के विस्तार करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इसी क्रम में पार्टी के समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता व सकरा प्रखंड के बसंतपुर, झिटकाही निवासी रोहित सिंह रैकवार को अनुभव के आधार पर पार्टी के प्रदेश कमिटी में स्थान दिया गया है। रोहित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बिहार प्रदेश युवाध्यक्ष पद पर भी आसीन है। पंचायत चुनाव में उनकी पत्नी दोनमा पंचायत से सरपंच पद पर काबिज हुई है। 





प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किये जाने पर रोहित ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान व प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खड़ा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा। मेरी हर कोशिश पार्टी की मजबूती और संगठन के उत्थान के लिए होगी। वही रोहित सिंह रैकवार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर राजीव कुमार सिंह, दीपक, अमित राठौर, अजय सिंह, पिंटू पासवान, मंतोष पासवान, अशोक कुमार, असगर अंसारी, भारती, सत्यम कुमार इत्यादि ने बधाई दी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS