नेपाल
नेपाल: 18 लाख नेपाली जाली करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 4/1/2024 10:32:30 PMरक्सौल। अनिल कुमार। पड़ोसी देश नेपाल के जिला पुलिस कार्यालय रौतहट ने 18 लाख रुपए से ज्यादा फेक नेपाली करेंसी को बरामद किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
रौतहट के देवाही गोनाही नगरपालिका पटेल चौक से गुजरा नगरपालिका वार्ड नम्बर-5 निवासी 25 वर्षीय संदीप जायसवाल को 18 लाख 43 हजार नेपाली जाली नोट के साथ उस वक्त गिरफ्तार किया, जब पुलिस विभिन्न सवारी की जांच कर रही थी। इसकी जानकारी रौतहट पुलिस प्रवक्ता प्रहरी नायब उपरीक्षक एलिजा गिरी ने दिया। उसके बाद खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। वहीं आरोपी जायसवाल के साथ विभिन्न बैंक के 5 एटीएम एवं 16 लाख 65 हजार के चेक को भी बरामद किया है।