ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
नेपाल
नेपाल के पहाड़ी इलाको में हो रही भारी बरसात से सरिसवा नदी का स्तर बढ़ा
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2023 9:00:50 AM
नेपाल के पहाड़ी इलाको में हो रही भारी बरसात से सरिसवा नदी का स्तर बढ़ा

रक्सौल अनिल कुमार। नेपाल के पहाड़ी इलाको में हो रही भारी बरसात से पहाड़ी नदियों का जल स्तर में काफी वृद्धि हो रही है। पहाड़ी नदियां सरिसवा, तिलावे, बंगरी, गाद नदी सभी खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं। इन नदियों में आए उफान से सीमावर्ती गांव के लोगों का डर बना हुआ है। फिलहाल रक्सौल सीमावर्ती क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। 

 
 
 
 
 
लेकिन जिस स्तर से पानी का स्तर बढ़ रहा है। वही सुंदरपुर, हरदिया, सिसवा, खिरलिचिया, आदापुर आदि जगहों में कटाव की सूचना मिल रही है। जिसके बाद एसडीओ रविकांत सिन्हा व सीओ विजय कुमार कटाव वाले क्षेत्र में दौरा कर रहे है। एसडीओ रवि कांत सिन्हा ने बताया कि नदियों के जलस्तर की जांच की जा रही है। वहीं अगर बाढ़ की स्थिति बनती है तो इसके लिए प्रशासन ने शरण स्थलों का चयन भी किया है, ताकि बाढ़ प्रभावित लोग यहां पर रह सके। सीओ विजय कुमार ने बताया कि पहाड़ी नदियो के जल स्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। लोगों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। प्रशासन के द्वारा बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS