नेपाल
नेपाल में 86 किलोग्राम गांजा के साथ 2 भारतीय गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 10/1/2018 7:56:57 PM रत्नागर, (हि.स.)। नेपाल के चितवन जिले की पुलिस ने बुधवार को 86 किलोग्राम गांजा के साथ दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।
समाचार पत्र हिमालयन टाइम्स के अनुसार, गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान नरेश कुमार प्रसाद (24) और निकेश कुमार (19) के रूप में हुई है। ये दोनों भारत के मोतिहारी जिले में गोपीगंज के रहने वाले हैं।
चितवन जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक थापा ने कहा कि पुलिस ने भारत में पंजीकृत वाहन और गांजा जब्त कर लिया है। ये लोग बीरगंज के रास्ते गांजा की तस्करी करते थे।