ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
राष्ट्रीय
पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा 2 से 31 अक्टूबर 2023 के दौरान विशेष अभियान 3.0 चलाया गया
By Deshwani | Publish Date: 2/11/2023 7:07:20 PM
पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा 2 से 31 अक्टूबर 2023 के दौरान विशेष अभियान 3.0 चलाया गया

दिल्ली पशुपालन और डेयरी विभाग के सचिव ने विशेष अभियान 3.0 की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने देश को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने के लिए मंत्रालय के संगठनों के प्रमुखों और अधिकारियों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई।

 
 
 
 
 
पशुपालन और डेयरी विभाग ने मंत्रालय और पूरे देश में स्थित अपने संबद्ध, अधीनस्थ और स्वायत्त संगठनों में विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 चलाया। यह अभियान 15 सितंबर से 30 सितंबर, 2023 तक प्रारंभिक चरण के साथ शुरू हुआ, जिसमें अभियान अवधि के दौरान कचरा निपटान और सफाई के लक्ष्य निर्धारित किए गए। इस अभियान का कार्यान्वयन चरण 2 अक्टूबर से शुरु होकर 31 अक्टूबर, 2023 तक चला। इस अभियान के दौरान, कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने, स्थान प्रबंधन और कार्यस्थल अनुभव को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
 
 
 
 
विशेष अभियान के प्रारंभिक चरण के दौरान, विभाग ने अपने संगठनों के साथ मिलकर साफ-सफाई के लिए पूरे देश में 289 स्थलों की पहचान की। इसके अलावा, मंत्रालय ने लंबित 36 सांसद संदर्भों, एक संसदीय आश्वासन, एक प्रधानमंत्री संदर्भ और सभी लोक शिकायतों की पहचान की और उनका निपटान तथा निवारण किया। इसके अलावा, लगभग 12556 भौतिक फाइलें और 104 ई-फाइलें भी समीक्षा के लिए पहचान की गई। अभियान के दौरान 8595 भौतिक फाइलों को हटाया गया जबकि पहचान की गई सभी ई-फाइलों को बंद कर दिया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS