ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
राष्ट्रीय
भारत आज सबके साथ बराबरी पर है और विश्व भारत के नेतृत्व के लिए तैयार है: डॉ. सिंह
By Deshwani | Publish Date: 14/10/2023 10:59:14 PM
भारत आज सबके साथ बराबरी पर है और विश्व भारत के नेतृत्व के लिए तैयार है: डॉ. सिंह

दिल्ली केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) , कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज सफल चंद्रयान-3 मिशन और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलने (अनलॉक करने)  के बाद कहा कि  'भारत की अंतरिक्ष यात्रा के लिए आकाश अब  कोई सीमा नहीं है'

 
 
 
डॉ. जितेंद्र सिंह आज जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय में 'विकसित भारत @2047' विषय के अंतर्गत चंद्रयान 3 पर 'परिसर वार्तालाप (कैंपस डायलॉग)'  में उद्घाटन करते हुए अध्यक्षीय भाषण दे रहे थे।
 
 
 
शिक्षाविदों और छात्रों के साथ बातचीत करते हुए, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 8 अरब (बिलियन) डॉलर की होने के साथ अंतरिक्ष अनुसंधान में भारत की लंबी छलांग केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र को अतीत के बंधनों से मुक्त करने के लिए लिए गए साहसी निर्णय के कारण संभव हो पाई है।
 
 डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 2040 तक 40 अरब (बिलियन)  डॉलर से अधिक हो जाने  का अनुमान है और एडीएल (आर्थर डी लिटिल) रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 2040 तक 100 अरब (बिलियन)  डॉलर से अधिक बढ़ने की क्षमता रखती है, जो एक बड़ी छलांग होगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS