ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
राष्ट्रीय
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना की सरकार
By Deshwani | Publish Date: 24/10/2019 11:06:04 AM
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना की सरकार

मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा 2019 के चुनावों की 288 सीटों के लिए सोमवार को मतदान हुए थे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के परिणाम एक बार फिर भाजपा-शिवसेना गठबंधन के पक्ष में जाते नजर आ रहे है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि देवेन्द्र फडणवीस एक बार पुन: राज्य की कमान संभालेंगे।

 
रुझानों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन करीब 169 सीटों पर आगे चल रहा है। कांग्रेस का प्रदर्शन पिछली बार की तुलना में खराब होता दिख रहा है। कांग्रेस 32 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि एनसीपी 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। महाराष्ट्र में भाजपा की तगड़ी उम्मीदवार समझी जाने वालीं पंकजा मुंडे एनसीपी के धनंजय मुंडे के मुकाबले पीछे चल रही हैं, वहीं मुंबई की वर्ली सीट पर शिवसेना के आदित्य ठाकरे बढ़त बनाए हुए हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS