राष्ट्रीय
राहुल अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े, आज कांग्रेस मुख्यालय में अनशन पर बैठेंगे पार्टी के कुछ नेता
By Deshwani | Publish Date: 2/7/2019 11:33:12 AMनई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफा देने पर अड़े हुए है और उनको मनाने की सभी कोशिशें बेकार होती नजर आ रही हैं। हाल में ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वह अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे।
वहीं राहुल गांधी को मनाने के लिए आज कांग्रेस के कुछ नेता दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में अनशन पर बैठेंगे। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के खिलाफ अनशन करेंगे। राहुल के इस्तीफे की पेशकश ने पार्टी वर्करों को विचलित कर दिया है। यह कांग्रेस नेताओं के लिए अकल्पनीय, असहनीय है।
इससे पहले कल कांग्रेस शासित 5 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने राहुल से मुलाकात की और उनसे पद पर बने रहने का आग्रह किया। हालांकि राहुल ने कोई आश्वासन नहीं दिया और वो फैसला बदलने को तैयार नहीं है।