ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
राष्ट्रीय
बढ़ रहा फानी तूफान का खतरा, हाई अलर्ट पर भारतीय नौसेना
By Deshwani | Publish Date: 30/4/2019 11:34:37 AM
बढ़ रहा फानी तूफान का खतरा, हाई अलर्ट पर भारतीय नौसेना

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान 'फानी' के संभावित खतरे को लेकर भारतीय नौसेना भी हाई अलर्ट पर है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 1 मई की शाम तक यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। विभाग ने फानी के कारण केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा के इलाकों में अगले कुछ दिन बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 

 
ऐसे में तूफान से प्रभावित होने वाले लोगों को सुरक्षा प्रदान करने और राहत सामग्री पहुंचाने का पूरा इंतजाम कर लिया है। नौसेना ने तंबू, कपड़े, दवाइयां, कंबल, भोजन सामग्री, रबड की नाव, डाक्‍टर्स और अतिरिक्‍त गौताखोरों को तैयार रखा है। नौसेना ने किसी भी आपात स्थिति से गुजरने के लिए अपनी ओर से पूरी तैयारी कर ली है।
 
भारतीय नौसेना के मुताबिक, नौसेना के विमान अराककोनम, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आइएनएस देवगा में नौसेना के वायुयान स्टेशनों आइएनएस राजली में भी खड़े हैं। आपात स्थिति में अगर आवश्यकता पड़ती है, तो यहां से मुसीबत में फंसे लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई जा सकती है। 
 
मौसम विभाग के अनुसार, 1 मई से 3 मई तक बंगाल की खाड़ी से लेकर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर तेज हवाएं चलेंगी। ऐसे में प्रशासन ने कुछ दिनों तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।
 
बता दें कि अभी चक्रवाती तूफान की रफ्तार 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की बनी हुई है। इसके चलते 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। गुरुवार तक चक्रवात के अत्यधिक गंभीर होने पर 170-180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है जो 195 किलोमीटर प्रतिघंटे तक जा सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के तटवर्ती इलाकों में कहीं हल्की, कहीं सामान्य तो कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS