ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने बनाया डूडल
By Deshwani | Publish Date: 8/3/2019 3:09:36 PM
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने बनाया डूडल

नई दिल्ली। भारत सहित आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में सर्च इंजन गूगल ने भी दुनियाभर की महिलाओं के सम्मान में एक बेहद खास और आकर्षक डूडल बनाया है। स्लाइड फॉर्म में बनाए इस गूगल डूडल में दुनियाभर की 14 सफलतम महिलाओं के बारे में और उनकी खास उपलब्धियों के बारे में बताया गया है। इनमें बेहद खास बात ये है कि इन 14 सफलतम महिलाओं में एक भारतीय महिला का भी नाम शामिल है वो हैं मैरी कॉम।

 
बता दें कि हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। आज गूगल के द्वारा बनाए गए डूडल में 14 महिलाओं की उपलब्धियों और उनके नाम के साथ खूबसूरत और प्रेरणादायक कोट्स लिखे हुए हैं। 
 
इस डूडल की खास बात ये है कि यह एक स्लाड फॉर्म का डूडल है, इस पर क्लिक करते ही यह अलग अलग स्लाइड में ओपन होता है और हर स्लाइड में एक-एक सक्सेसफुल महिला के नाम उनके प्रेरणादायक कोट्स और उनकी उपलब्धियों को बताया गया है। हर किसी के लिए अलग-अलग भाषा का इस्तेमाल किया गया है।
 
इसमें भारत के लिए भी बड़ी गर्व की बात है क्योंकि भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम का नाम भी गूगल ने शामिल किया है। इस डूडल को सोशल मीडिया पर शेयर करने का भी ऑप्शन दिया गया है।
 
डूडल स्‍लाइड को क्लिक करते ही आपको दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में कोट्स दिखने लगेंगे। साथ ही उन महिलाओं के नाम भी आप पढ़ सकेंगे, जिन्‍होंने ये कोट्स दिए हैं। इनमें भारतीय मुक्‍केबाज मैरी कॉम का भी नाम शामिल है। 
 
मैरी कॉम ने लिखा है, 'यह मत कहिए कि आप कमजोर हैं क्‍योंकि आप एक महिला हैं।' इस डूडल स्‍लाइड को सोशल मीडिया पर शेयर करने का भी ऑप्‍शन दिया गया है। इन प्रेरणादायक कोट्स को दुनियाभर की प्रतिभाशाली महिलाओं के एक समूह द्वारा डिजाइन किया गया है। 
 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की समानता और उनके अधिकार के लिए आवाज उठाना है। इस दिन दुनियाभर की उन महिलाओं को याद किया जाता है जिन्होंने समाज, देश के विकास और कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कहा भी जाता है कि नारी ईश्वर की विशिष्ट रचना है, नारी से ही सृष्टि है और नारी से ही दुनिया है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS