ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
राष्ट्रीय
भारतीय समाज सबसे अधिक सहिष्णु: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ
By Deshwani | Publish Date: 17/12/2018 12:35:01 PM
भारतीय समाज सबसे अधिक सहिष्णु: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ

नयी दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय समाज सबसे अधिक सहिष्णु है और दुनिया के सभी प्रमुख धर्मों के लोग यहां सद्भाव के साथ रहते हैं। जम्मू कश्मीर के स्कूली बच्चों के एक समूह को संबोधित करते उन्होंने कहा कि इस्लाम के सभी फिरके भारत में मौजूद हैं, कोई इस्लामी राष्ट्र भी ऐसा दावा नहीं कर सकता हैं।

 
 गृह मंत्री ने कहा भारत एक अद्वितीय देश है जहां दुनिया के सभी प्रमुख धर्मों के लोग सद्भाव के साथ रहते हैं। कहीं भी इस तरह का कोई सहिष्णु समाज नहीं है। गृह मंत्री ने कहा कि भारत एक उभरती हुई शक्ति है और पिछले चार वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था नौंवे स्थान से छठे स्थान पर पहुंच गई है।
 
उन्होंने कहा अगले वित्त वर्ष में, हम शीर्ष पांच में शामिल होंगे और 2030 तक, हम दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होने की उम्मीद करते हैं। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम वतन को जानो के तहत ये छात्र राष्ट्रीय राजधानी आये हुए थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS