राष्ट्रीय
जम्मू/कश्मीर: गहरी खाई में गिरी बस, 11 लोगों की मौत, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 8/12/2018 11:57:57 AMश्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिला में एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से 11 यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है। यह बस लोरान से पुंछ जा रही थी।
हालांकि अब तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गई है।