राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं
By Deshwani | Publish Date: 23/11/2018 11:17:37 AMनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्विटर पर अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘‘श्री गुरु नानक देव जी ने हमें सत्य, धर्म और करुणा का मार्ग दिखाया। वह समाज से अन्याय और असमानता को खत्म करने को लेकर प्रतिबद्ध थे। वह शिक्षा की शक्ति में भी विश्वास करते थे। हम उनकी जयंती पर उन्हें नमन करते हैं और उनके प्रेरणादायक विचारों को याद करते हैं।’’
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को गुरु पर्व की बधाई देते हुए ट्वीट किया,‘‘सभी देशवासियों, विशेषकर भारत और विदेश में हमारे सिख भाइयों और बहनों को गुरु पर्व की बधाई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘श्री गुरु नानक देव के जीवन और शिक्षाओं से हमें शांति, करुणा और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।’’ देश-विदेश में आज गुरु नानक देव जी की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है।