नालंदा
24 से चालू होगा वर्षो से बन्द पड़ा वंदना सिनेमा
By Deshwani | Publish Date: 22/8/2018 7:01:06 PMबिहार शरीफ का बंदना सिनेमा हॉल। फोटो : एस. राजा। देशवाणी।
नालन्दा। धर्म राज। देशवाणी।
बिहार शरीफ मुख्यालय के कमरुद्दीन गंज स्थित जिले का मशहूर वंदना सिनेमा हॉल काफी समय से बंद चल रहा था। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार से फिर से चालू होने जा रहा है। बताते चलें कि फिल्म (हैप्पी भाग जाएगी दोबारा) के साथ चालू होगा। वंदना सिनेमा का बिहारशरीफ का गौरव बढ़ाने में काफी बड़ा योगदान रहा है।
वंदना सिनेमा के व्यवस्थापक ने बताया कि बिहार शरीफ जो कि स्मार्ट सिटी की दौड़ में आगे निकल चुका है तो फिर स्मार्ट सिटी शहर होने के बाद भी हॉल बन्द कैसे रह सकता है। बताया कि वे सब स्मार्ट सिटी को देखते हुए ही हर प्रस्थिति में इस सिनेमा घर को शुरू कर रहे हैं। ये बाजार के बीचों-बीच रहने के कारण अच्छे परिवारों का जुड़ाव लगा रहता था। उन्होंने कहा कि सिनेमा घर बिहार शरीफ वासियो के मनोरंजन का मुख्य साधन है। इस सिनेमा में हमेशा पारिवारिक फिल्म ही लगा करेगी। जिस से पूरा परिवार एक साथ बैठ कर मनोरंजन का मज़ा उठा सकते है।