बिहार
मोतिहारी के वार्ड 35 के नवनिर्वाचित निगम पार्षद अविनाश झा की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना उप मेयर डॉ लालबाबू ने दी
By Deshwani | Publish Date: 23/1/2023 12:42:37 AMर्वाड पार्षद अविनाश झा की फाइल फोटो। सोशल मीडिया से।
मोतिहारी। वार्ड 35 के नवनिर्वाचित निगम पार्षद अविनाश झा बिट्टू की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर आ रही है। आज रात करीब 12:30 बजे भाजपा नेता उप मेयर डॉ लालबाबू गुप्ता ने देशवाणी समचार पत्र को ह्वाट्स एप पर इसकी सूचना दी। लिहाजा इसकी आधिकारिक पुष्टि समाचार प्रेषित करते समय तक नहीं हो पायी है। हालांकि डॉ लालबाबू गुप्ता के अलावा अन्य कई लोग सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर दे रहे है।
उपमेयर डॉ लाल बाबू ने इस दुखद सूचना देते हुए बताया है कि देर रात को यूपी के फाजिलगंज में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें उनकी मौत हो गयी है। उनके निधन पर उन्होंने गहरा शोक व्यक्त किया है। सोमवार की सुबह आधिकारिक जानकारी हो पाएगी।