मोतिहारी
चिरैया प्रखंड में बुधवार को हुई 16 पैक्सों के मतदान की मतगणना गुरुवार से जारी
By Deshwani | Publish Date: 12/12/2019 9:20:37 PMगुरुवार को 16 पैक्सों में से 3 पैक्सों की परिणाम हुआ घोषित
चिरैया । चिरैया प्रखंड के 16 पैक्सों के लिए बुधवार को हुए मतदान के बाद गुरुवार की सुबह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा गुप्ता व एआरओ की देख-रेख में मतगणना का कार्य प्रारंभ हुई। मतगणना स्थानीय महादेव साह उच्चतर माध्यमिक कविद्यालय चिरैया कोठी में बनाए गए मतगणना केंद्र पर देर रात तक चली। मतगणना के लिए कुल 10 टेबल लगाए गए है। जिस क्रम में गुरुवार को समाचार लिखे जाने तक खड़तरी मध्य, खड़तरी पूर्वी, खोढ़ा पैक्स का परिणाम घोषित हो सका था। जिसमें खड़तरी मध्य पंचायत में पैक्स अध्यक्ष रामदर्शन प्रसाद को 727 मत व उनके प्रतिद्वंद्वी राजू राय को 700 मत प्राप्त हुआ।
इस प्रकार रामदर्शन प्रसाद लगातार तीसरी बार विजयी घोषित हुए। वही खड़तरी पूर्वी पंचायत से मोहन पासवान को कुल 468 मत प्राप्त हुए। वही उनके प्रतिद्वंद्वी रहे विजेन्द्र सिंह को 448 मत प्राप्त हो सका। इस तरह मोहन पासवान 20 वोट से विजयी घोषित किए गए। खोढ़ा पंचायत से सबीन्द्र प्रसाद यादव को 958 मत प्राप्त हुआ। जबकि प्रतिद्वंद्वी उमीदवार अशोक कुमार सिंह को मात्र 527 मत मिल सका। इस तरह सबीन्द्र प्रसाद यादव 431 वोट से विजय प्राप्त किया। समाचार लिखे जाने तक 5 पैक्स मधुबनी, महुअवा पशिचमी, परेवा, मिश्रौलिया व माधोपुर पंचायत का मतगणना कार्य अंतिम चरण में चल रही थी। निर्वाचन पदाधिकारी सीमा गुप्ता ने बताया कि मतगणना रात 10 बजे तक चलेगी।