बिहार
नन्दी भगवान के दूध और पानी पीने की सूचना पर मन्दिर में उमड़ी भीड़
By Deshwani | Publish Date: 30/7/2019 6:48:52 PMमोतीहारी। प्रखंड क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बीच प्रखंड के रघुनाथपुर में स्थित प्राचीन मंदिर में नन्दी भगवान के पानी और दूध पीने की सूचना पर आसपास के गांव के हजारों लोगों की भीड़ मंगलवार को उमड़ पड़ी है। इससे जहां एक तरफ बाढ़ से बचाव को नन्दी भगवान की बाढ़ पीड़ित कृपा मान रहे है तो वही इसे दैविक चमत्कार के बीच पानी पिलाने की होड़ मची है।
इस बाबत विजय जायसवाल, बलिराम साह, त्रिपुरारी प्रसाद, अवध किशोर जायसवाल, कन्हैया प्रसाद, मनोज जायसवाल आदि ने बताया कि शिव मंदिर में नन्दी भगवान की बड़ी पुरानी प्रतिमा स्थापित है। जिनके द्वारा आज सुबह से जल पीने की सूचना पर आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग पहुंचने लगे है। सुबह से मन्दिर में नन्दी भगवान को कोई दूध तो कोई पानी पिला रहा है। उनके मुंह तक चम्मच से पानी या दूध ले जाने पर गायब हो जा रहा है।