ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
बिहार
पीएम सेना और राष्ट्रीयता का ब्रांडिंग करते है : मांझी
By Deshwani | Publish Date: 9/5/2019 6:34:04 PM
पीएम सेना और राष्ट्रीयता का ब्रांडिंग करते है : मांझी

 मोतिहारी

सुगौली। शिवेश झा। एमजेके स्टेडियम में महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में गुरुवार को सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि चौकीदार शब्द का मैं सम्मान करता हुं, पर चौकीदार के रहते तीन क्विंटल आरडीएक्स आतंकवादी लेकर अपने देश मे घुसकर चौवालीस जवानों की हत्या कर दी,तो चौकीदारी पर शक तो होता है। 
 
उन्होंने दो-दो बार मसूद अजहर साहब शब्द का प्रयोग करते हुए पाक और चीन द्वारा भारत मे हुए आतंकी हमले में मसूद अजहर का हाथ नही होना बताया गया। प्रधानमंत्री सेना और राष्ट्रीयता को अपना मानते है, जो नाजायज है। वे इनसब चीजों का मार्केटिंग और ब्रांडिंग करने में माहिर है।
 
 उन्होने कहा कि हमे बुद्धू समझकर लोगों ने मुख्यमंत्री बनाया की यह कोई काम नही करेगा। इनलोगों ने सोंचा की मुशहर परिवार के लोग सीधे सादे होते है। कोई बड़ा काम नही करेगा। पर हमने कई योजनाओं की स्वीकृति दी,जिसका नाम बदल-बदल कर अब ये लोग उसे आगे बढ़ा रहे है। हमने समान काम के लिए समान वेतन की स्वीकृति दी। हमने कहा कि हम शिक्षकों को चोखा दाम देंगे और उनसे चोखा काम लेंगे। 
 
उन्होने कहा कि पांच शर्तों को मानकर मोदी ने अजहर मसूद को ग्लोबल टेरेरिस्ट घोषित करने पर अपनी सहमति दी है जो दुखद है। पहले भी देश मे ग्लोबल टेरेरिस्ट घोषित किये गए है। पर देश ने कभी इसके लिए समझौता नहीं किया। वे पाकिस्तान के रास्ते चीन तक सड़क निर्माण में हामी भरी तब जा के चीन ने वीटो किया। जिससे भारत की स्वतंत्रता को खतरा है। ईरान अपने देश का दोस्त है। वहां से अपने देश को भारतीय मुद्रा में तेल मिलता था। पर उसे भी अमेरिका ने डॉलर से लेने का शर्त रखा, जिसे प्रधानमंत्री ने मान भी लिया है। 
 
उन्होने बीजेपी को बड़का झूठा पार्टी कहते हुए कहा कि आज अपने देश के आर्थिक विकास का हाल यह है कि अपना पड़ोसी देश नेपाल भी भारतीय नोट लेने से इनकार कर दिया है। उन्होने अंत मे महागठबंधन के प्रत्याशी ब्रजेश कुशवाहा को जिताने की अपील की। सभा का संचालन राजद के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव ने की। वही सभा की अध्यक्षता और संचालन राजद के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव ने की।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS