मोतिहारी
कल्याणपुर में विवाहिता शव गन्ने के खेत से मिला, हत्या की आशंका
By Deshwani | Publish Date: 27/5/2018 8:28:48 PMमोतिहारी। कल्याणपुर।कुमारी रागिनी मिश्रा।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र की बडहरवा महानंद पंचायत स्थित धर्मपुर वेलाटोला मे शनिवार की रात्रि 33 वर्षीय विवाहित महिला बबिता देवी का संदेहास्पद मौत हो गई। विवाहिता का शव गन्ने के खेत से मिला है। विवाहिता अपने मामा के यहां धर्मपुर बेलाटोला गई हुई थी। वहीं पर उनका शव गन्ने के खेत से मिला है। मृतक महिला के पिता मधुबन थाना के मनपुरवा निवासी जवाहर साह को उनकी बेटी की मौत की खबर मिली तो वे आनन-फानन में बेलाटोला पहुंचे और पुलिस के सहयोग से इनकी पुत्री का शव बरामद किया गया। समचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।