मोतिहारी
हरसिद्धि थाना के दारोगा पर अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप, आक्रोशित विधायक राजेन्द्र राम धरना पर बैठे
By Deshwani | Publish Date: 26/5/2018 11:00:00 PMमोतीहारी/हरसिद्धि। आशा कुमारी।
हरसिद्धि थाना में पदस्थापित दारोगा अजय कुमार के विरोध में राजद विधायक राजेन्द्र राम शनिवार की देर शाम कार्यकर्ताओं के साथ धरना पर बैठ गये। विधायक कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस प्रशासन व सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। विधायक का कहना है कि दारोगा अजय कुमार पूछताछ करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। डीएसपी अजय कुमार मिश्र के आश्वसन पर विधायक शांत हुए और उन्होंने धरना समाप्त किया। बताया गया है कि डीएसपी ने आरोपित दारोगा को लाइन हाजिर करने व जांच के बाद विभागीय कार्रवाई आश्वासन दिया था।
विधायक का आरोप था कि उक्त दारोगा बाइक जांच में अवैध वसूली व आम जनता के साथ दुर्व्यहार करते हैं। इसको लेकर विधायक ने दारोगा से पूछताछ की। इस पर दारोगा भड़क कर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगे। डीएसपी श्री मिश्र ने बताया कि दारोगा पर लगे आरोप की जांच कर विभागीय करवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। धरना मे राजद के प्रखंड अध्यक्ष नागेन्द्र राम, पूर्व जीप सदस्य राजेन्द्र यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि मंटू सिंह, पूर्व मुखिया फारूक आजम, मोहन यादव, मोहनलाल सहनी सहित अनेक लोग शामिल थे।