मोतिहारी
ओडीएफ घोषित होने पर वार्ड सदस्य हुए सम्मानित
By Deshwani | Publish Date: 5/4/2018 8:16:19 PMमोतिहारी। छौड़ादानों/अवध किशोर सिन्हा।
सामारोह आयोजित कर गुरुवार की शाम प्रखंड के रामपुर पंचायत के वार्ड 8 को ओडीएफ मुक्त घोषित किया गया। सामारोह में बीडीओ अरविन्द कुमार गुप्ता और प्रखंड प्रमुख राम एकबाल यादव ने संयुक्त रूप से वार्ड 8 को ओडीएफ होने की घोषणा की। इस अवसर पर वार्ड सदस्य सुरेन्द्र यादव को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। बीडीओ श्री गुप्ता ने इस पुनीत कार्य के लिए शौचालय बनवानेवाले को धन्यवाद दिया। साथ ही बाकी रह गये वार्ड के लोगों को स्वच्छता के बारे में समझाते हुए जल्दी वार्ड को ओडीफ करने की अपील की। प्रखंड प्रमुख श्री यादव ने भी शौचालय जरूरी क्यों? इसे विस्तार से समझाकर लोगों पर गहरा प्रभाव डाला। लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया।इस कार्य में मुखिया का काफी योगदान रहा है।
सभा का संचालन पंचायत के मुखिया भोलाशंकर साह ने किया। मौके पर सरपंच शिवप्रकाश यादव, मनरेगा पीओ इन्दु भूषण, पंचायत मेंटर जीविका बीपीएम अंजलि कुमार, पंचायत सचिव अशोक मेहता, सभी वार्ड सदस्य, सेविका-सहायिका समेत सैकड़ों पुरुष-महिलाएं मौजूद थे।