ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
कैमूर
मुर्गे की मौत पर सात लोगों पर प्राथमिकी, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस, ...जानें क्या है मामला?
By Deshwani | Publish Date: 21/11/2019 3:26:25 PM
मुर्गे की मौत पर सात लोगों पर प्राथमिकी, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस, ...जानें क्या है मामला?

कैमूर। बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आए दिन पुलिस हत्या, लूट जैसे आपराधिक मामले सुलझाने पड़ते हैं। इसी क्रम में अब बिहार पुलिस के पास एक ऐसा मामला आया है, जिसको लेकर पुलिस खुद हैरान है। मामला है एक मुर्गा की मौत का। पुलिस मुर्गे के कातिल को तलाश कर रही है। 

 
जानकारी के मुताबिक, दुर्गावती थाना क्षेत्र के तिरोजपुर गांव निवासी कमला देवी ने मुर्गा फार्म खोल रखा है। पड़ोसी ने दौड़ा कर एक मुर्गे को पकड़ लिया और उसे मार डाला। इसके बाद विवाद शुरू हुआ, तो आरोपितों ने मुर्गा फार्म चलानेवाली कमला देवी और उसके पुत्र इंदल को मार-पीट कर जख्मी कर दिया। मामला भले ही चौंकानेवाला हो, लेकिन कमला देवी पूरी घटना की लिखित प्राथमिकी दुर्गावती थाने में दर्ज करायी है। 
 
खास बात यह है कि मुर्गे का पोस्टमार्टम प्रखंड पशु अस्पताल दुर्गावती में कराया गया। मुर्गे का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बताया पोस्टमार्टम में मुगेँ के गर्दन पर ब्ल्ड रुकने का प्रमाण मिला है। वहीं कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद का कहना है कि मुर्गे की मौत मामले में सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS