झारखंड
झारखंड में एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
By Deshwani | Publish Date: 30/7/2018 1:53:26 PMरांची। झारखंड में आज सामूहिक आत्महत्या का दूसरा मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के 7 लोगों ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से सारे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना रांची जिले के कांके इलाके के पास एक घर में 2 बच्चों सहित एक ही परिवार के 7 लोगों ने आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी तब मिली जब बच्चों को स्कूल वैन लेने आई और घर से कोई भी सदस्य बाहर नहीं निकला। इस दौरान मकान मालिक ने जाकर देखा तो सभी लोग मृत पाए गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो 2 लोगों के शव को पंखे से झूलता पाया गया। इसके साथ ही अन्य 5 लोगों के शव बिस्तर पर पाए गए।
वहीं पुलिस के द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बता दें कि यह परिवार आर्मी से रिटायर दीपक झा का परिवार है, जो कि भागलपुर से एक महीने पहले ही रांची में शिफ्ट हुए थे। बता दें कि इससे पहले भी हजारीबाग में एक परिवार के 6 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी।