ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
झारखंड
मनिका में झारखंड द्रुतगामी एसी बस और दीप ज्‍योति बस की सीधी टक्‍कर, 2 की मौत, दर्जनों घायल
By Deshwani | Publish Date: 7/7/2018 6:08:26 PM
मनिका में झारखंड द्रुतगामी एसी बस और दीप ज्‍योति बस की सीधी टक्‍कर, 2 की मौत, दर्जनों घायल

 लातेहार। रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच 39) पर मनिका थाना क्षेत्र के कुई ग्राम के पास दो यात्री बसों की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी और तकरीबन 40 यात्री घायल हो गये। घायलों में तीन की हालत नाजुक है। मेदिनीनगर से रांची जा रही झारखंड द्रुतगामी एसी बस और हजारीबाग से रांची जा रही बस के बीच में सीधी टक्‍कर हुई है। 

 
गंभीर रूप से घायलों का मनिका स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनो बसों के परखच्चे उड़ गये। मृतकों में एक हर्ष नामक बस का चालक है. एक की पहचान नहीं हो पायी है। 
 
जानकारी के अनुसार अर्स नामक एक यात्री बस डालटेनगंज से रांची जा रही थी। जबकि विपरित दिशा से दीप ज्योति नामक यात्री बस हजारीबाग से डालटनगंज जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बसों की रफ्तार काफी अधिक थी।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS