ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
झारखंड
तेज आंधी-बारिश से कई जगहों पर गिरे पेड़, बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई
By Deshwani | Publish Date: 3/5/2018 4:33:02 PM
तेज आंधी-बारिश से कई जगहों पर गिरे पेड़, बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई

 रांची। आज सुबह अचानक तेज आंधी-बारिश से शहर का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। राजधानी में कई जगहों पर पेड़ उखड़ कर गिर गये। कई घर की एल्बेस्टर की छतें तक उड़ गईं। थंडरिंग, आंधी के साथ बारिश ने राजधानी रांची की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा दी। विभिन्न इलाकों में पेड़ गिरने से शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ हो गई। राज्य निर्वाचन आयोग के दफ्तर के पास पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुई।

 
इससे पहले कल शाम आई आंधी-बारिश ने सूबे के कई हिस्सों में तबाही मचाई। कई जगहों पर ओले भी पड़े। ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें दो मौत रांची में हुई। आंधी-बारिश के कारण राजधानी समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। सब्जियों को नुकसान पहुंचा है।
 
नामकुम फीडर में ठनका गिरने से राजधानी के कई इलाके में बिजली गुल है। तेज हवाओं से कई जगहों पर बिजली के तार टूट गये. खराब मौसम के कारण बुधवार को विमान सेवा भी प्रभावित हुई। रांची मौसम विभाग के निदेशक बीके मंडल के मुताबिक राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में अगले 48 घंटे तक बदलाव के संकेत नहीं है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS