ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
झारखंड
मेले में सम्मानित हुए प्रगतिशील किसान
By Deshwani | Publish Date: 8/4/2018 1:51:52 PM
मेले में सम्मानित हुए प्रगतिशील किसान

 विवेक चौबे

कांडी। झारखंड सरकार के खाद्य व आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने शनिवार को कांडी प्रखंड मुख्यालय में मानवधिकार संगठन के झारखंड सचिव शशांक शेखर के नेतृत्व में किसान सम्मान समारोह में सम्मलित  होकर जनसभा को संबोधित किया | कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले विशिष्ट अतिथि मानवधिकार आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना ओझा को प्रखंड प्रमुख नीतु पाण्डेय व मुख्य अतिथि मंत्री को बीडीओ गुलाम समदानी नें बुके देकर सम्मानित किया | समारोह में प्रखंड के 16 किसानों को अच्छे फसल उगाने के लिए सम्मानित किया गया | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सरयु राय ने कहा कि धान खरिद का पैसा किसानों के खाता में चला गया है | झारखंड में 6373 किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवा था जिसमें 3672 किसानों ने पैक्स को धान बेचा था | किसानों को  8 करोड़ 4 लाख रूपया का भुगतान करना था जिसमें 7 करोड़ 45 लाख रूपया किसानों के खाता में चला गया है बाकी पैसा भी जल्द ही चला जायेगा |
 
राजीव गाँधी के समय में  केन्द्र से जब 100 रूपया चलता था तो सिर्फ 15 रूपया ही धरातल पर पहुँचता था, पीएम नरेन्द्र मोदी ने 100 का 100 धरातल पर पहुँचाने का संकल्प लिया है , इसीलिए आँनलाईन व्यवस्था के माध्यम से पैसा भेजा जा रहा है , इस व्यवस्था में कुछ देर हो सकती है लेकिन दुरूस्त होकर सारा पैसा जायेगा | उन्होंने कहा कि संथाल परगना में धान खरिद की स्थिति सबसे खराब है वहाँ पैक्स के लोग ही किसानों को बरगलाते हैं | पीडीएस सिस्टम पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि सिर्फ उन्ही लाभुकों का रजिस्टर से राशन देना है जो बुजुर्ग हैं व जिनका अंगुठा मशीन में नहीं उठा रहा है, बाकी का बाँयोमैट्रिक सिस्टम से ही राशन देना है, उन्होंने कहा कि अभी भी पीडीएस में राशन कम देना व अधिक पैसा लेने की शिकायत मिल रही है ,इसके लिए जनता को जागरूक होकर भ्रष्ट डीलर का विरोध करना होगा, तभी ये व्यवस्था सुधरेगी| अगर किसी लाभुक को राशन नहीं मिलता है तो टाँलफ्री नम्बर  180021255512 पर शिकायत करें , शिकायत सही पाये जाने पर बाजार भाव से राशन के मूल्य के बराबर मुआवजा दिया जायेगा|उन्होंने कहा कि सरकार जमीन खोजते चल रही है और कांडी प्रखंड में सोन के किनारे हजारों एकड़ जमीन खाली पड़ी है , ये अभी तक क्यों खाली है इसकी जाँच करवाया जायेगा |
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मानवधिकार आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना ओझा ने कहा कि हमारी कोशिश है कि जनता की अधिकार जनता तक पहुँचे| पीएम देश के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं लेकिन झारखंड राज्य इसमें क्यों पीछे रह गया है, इसका जिम्मेवार पीएम नहीं हैं | उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपनी हक की लड़ाई लड़े वे भी इसमें शामिल होकर उनकी आवाज बनेंगी | सभा को मानवधिकार के शलेन्द्र सिंह , शारदा महेश प्रताप देव , जेनरल सचिव प्रियांशु त्रुरियार ने भी संबोधित किया | मौके पर मानवधिकार के राँची महानगर अध्यक्ष भरत शर्मा, राँची सचिव वैभव सिन्हा, आदित्य चौहान, प्रखंड प्रमुख नीतु पाण्डेय उपप्रमुख चिंता देवी , बीडीओ गुलाम समदानी , सीओ मो. असलम सहित कई लोग उपस्थित थे|
16 किसान हुए सम्मानित
समारोह में प्रखंड के 16 किसानों को अच्छे फसल उगाने के लिए सम्मानित किया गया | सम्मानित होने वाले किसानों में सूर्यदेव सिंह , पवन सिंह , रामनाथ दूबे, मनोज मेहता , अरूण दूबे , नागेन्द्रनाथ सिंह , कर्मदेव यादव , जगदीश साव , सुरेश सिंह , जगनाथ मेहता , दुर्गेश सिंह , खलिल , सत्यनारायण चौबे, उपेन्द्र दूबे आदि किसानों को मंत्री व मानवाधिकार आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया |
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS