ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
झारखंड
झारखंड : प्रतिष्ठा का सवाल बना निकाय चुनाव, सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत
By Deshwani | Publish Date: 7/4/2018 4:56:48 PM
झारखंड : प्रतिष्ठा का सवाल बना निकाय चुनाव, सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत

रांची। प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनाव इस बार दलीय आधार पर लड़े जाएंगे। नगर निकाय चुनाव नेताओं और विधायकों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। निकाय चुनाव को लेकर घाटशिला के चाकुलिया नगर पंचायत में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों की जीत पक्के करने के लिए मतदाताओं के दरवाजे खटखटा रही है। झामुमो, भाजपा, कांग्रेस, आजसू सहित विभिन्न दलों के दिग्गज नेताओं के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है।

 
चाकुलिया नगर पंचायत जो कि पश्चिम बंगाल के सीमा से सटा है, पिछले 10 वर्षों से नगर पंचायत है। विकास के नाम पर यहां के जनता को सिर्फ ठगा ही गया है। भले ही नगर पंचायत का चुनाव पार्टी स्तर पर पहली बार हो रहा है, लेकिन दशकों से किसी न किसी रूप में बीजेपी, झामुमो और आजसू जैसे प्रमुख राजनीतिक दलों के समर्थकों के हाथों में ही नगर पंचायत की बागडोर रही है। इस चुनाव में भाजपा ने उपाध्यक्ष के पद पर क्षेत्र के व्यवसायी सुमित लोधा को अपना प्रत्याशी बनाया है। इनकी जीत पक्की कराने के लिए पार्टी कड़ी मेहनत कर रही है। यह चुनाव भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, जिलाध्यक्ष सरोज महापात्रा, सांसद विद्युत वरण महतो, पार्टी के नेता समीर मोहंती के राजनीतिक पहचान के लिए काफी मायने रख रही है।
 
झामुमो ने इस चुनाव में भाजपा के ही वर्षों पुराने कार्यकर्ता हरिसाधन मल्लिक पर अपना दांव आजमाया है। इसके लिए बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाडंगी मेहनत कर रहे हैं। विधायक अपना समय अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने के लिए मतदाताओं के साथ संपर्क साधने में लगा रहे हैं। कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्र के पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार भी इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ कर देख रहे हैं। कांग्रेस ने यहां पूर्व वार्ड सदस्य संजय घोष को अपना प्रत्याशी बनाया है. अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने के लिए पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं का एक टीम चाकुलिया में डेरा डाले हुए है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS